हरियाणा वेदर अपडेट: 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में मौसम ने ली करवट! मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 4 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया। जून में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज।
 
IMD हरियाणा अलर्ट

हरियाणा : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज (21 जून को) प्रदेश के 4 जिलों में गरज-चमक और आंधी के साथ छिटपुट बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि बीते दिन पूरे प्रदेश में उमस और तपन का जोर रहा। रोहतक 40.9°C पारे के साथ प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा, जबकि फतेहाबाद और भिवानी में हुई हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को राहत मिली। 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कल बारिश का दायरा बढ़ेगा। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र जिलों में आंधी के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। 23 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 24 जून को पूरे हरियाणा में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा।

20 दिनों में सामान्य से ज्यादा बरसा पानी

 इस बार प्रदेश में इसी महीने में भीषण गर्मी में भी जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 20 जून के बीच पूरे हरियाणा में 26.4 MM बारिश दर्ज की जा चुकी है।