हरियाणा में मौसम का अलर्ट: 15 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी

हरियाणा के 15 जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट। अगले 5 दिनों में तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव। जानें अपने जिले का हाल।

 
हरियाणा में आंधी और बिजली चमकना

हरियाणा : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। आज 15 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में आंधी-बारिश के बाद फिर गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

बीते दिन प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि तापमान अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। रविवार को प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतक में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ में 37.2 डिग्री, नारनौल में 39.0 डिग्री, भिवानी में 39.5 डिग्री, हिसार में 38.6 डिग्री तथा गुरुग्राम में 37.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों के लिए चेतावनी

जिन जिलों में आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है, मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात (नूंह), पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में आंधी, तेज हवाएं व बिजली गड़कने की चेतावनी दी है। आज से 18 जून के बीच प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती हैं। वहीं 19 और 20 जून को राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश संभावना जताई गई है। फिलहाल तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद प्रदेश में हीटवेव जैसी स्थिति नहीं है।