हरियाणा में मौसम का अलर्ट: 9 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय! मौसम विभाग ने 9 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। जानें कब तक खराब रहेगा मौसम और क्या है ताजा अपडेट।

 
मानसून अपडेट हरियाणा

हरियाणा : हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आज और कल मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 9 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहेगा। 22 जून से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से 22 और 23 दो दिन मौसम प्रभावित रहेगा। सूबे में इस बार जून के महीने में गर्मी में भी जमकर बारिश हुई है।  1 जून से 18 जून के बीच पूरे हरियाणा में 26.4 MM बारिश दर्ज की जा चुकी है। जो कि समान्य से अधिक मानी जा रही है।

जानें कब तक खराब रहेगा मौसम 

प्रदेश में मौसम 23 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इससे 19 जून की रात से 20 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 22 व 23 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा।  जिस दौरान भी राज्य में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावना जताई गई है।