Haryana Weather Update: फरीदाबाद @39.4°C, हरियाणा में गर्मी का टॉर्चर शुरू

हरियाणा में गर्मी ने दिखाए तेवर; फरीदाबाद में पारा 39.4 डिग्री पहुंचा। मौसम विभाग ने 17-18 अप्रैल को आंधी और बारिश की जताई संभावना। जानें अपने शहर का हाल।

 
हिसार और सिरसा का तापमान

हिसार: हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सम्पूर्ण इलाके में धीरे-धीरे तापमान में उफान देखने को मिल रहा है। हरियाणा में सबसे ज्यादा दोपहर का तापमान फरीदाबाद का 39.4 डिग्री सैल्सियस जबकि भिवानी और गुरुग्राम के दिन के तापमान 39 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। सिरसा और हिसार के दिन के तापमान क्रमशः 38.9 और 38.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। अन्य जगहों पर 35 डिग्री सैल्सियस से ऊपर तापमान रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन 17 और 18 अप्रैल को कुछ जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभसक्रिय होने से तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बार बार हवाओं में बदलाव से वातावरण में अस्थिरता बनी हुई है। सम्पूर्ण इलाके में 8.10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। मौसम आमतौर पर शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सैल्सियस तक बढ़ सकता है और रात के तापमान में उछाल देखने को मिलेगा।

इसके चलते एक-दो स्थानों पर हीटवेव जैसे हालात बनने की संभावना है। वहीं एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में आंशिक बादलवाही देखने को मिली। महेंद्रगढ़ में एक दो स्थानों पर सिलारपुर भालोठ में छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया है।