Haryana Weather: हरियाणा में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और ओलों का अलर्ट

हरियाणा में 14 अप्रैल तक मौसम में बड़े बदलाव के आसार। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना। किसानों के लिए फसल सुरक्षा की एडवाइजरी जारी।

 
सरसों की कटाई सावधान

हरियाणा  : हरियाणा में मौसम फिर बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा, लेकिन परिवर्तनशील बना रहेगा। आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 13 और 14 अप्रैल को देखने को मिलेगा। वहीं करनाल के तरावड़ी-नीलोखेड़ी क्षेत्र में रात को बारिश के साथ ओले गिरे। करीब 20 मिनट तक बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। गुरुग्राम, झज्जर और महेंद्रगढ़ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में औसतन 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। गुरुग्राम, झज्जर और महेंद्रगढ़ में 16.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

किसानों के लिए जारी एडवाइजरी

मौसम में बदलाव को देखते हुए किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगले 3-4 दिनों तक सरसों की कटाई और गहाई रोकने को कहा गया है। कटी हुई फसल को सुरक्षित बांधकर रखने की सलाह दी गई है ताकि तेज हवाओं से नुकसान न हो।