महिला सरपंचों के प्रतिनिधि के स्थान पर अब महिला सरपंच अपना काम संभालती आएगी नजर : महिला आयोग
कहा : ऐसे मामलों में महिला आयोग नहीं होने देगा पुरूषों के साथ अन्याय
महिला आयोग की वाईस चेयरमैन मीना परमार ने भिवानी में पहुंचकर महिला जेल, सिविल अस्पताल, वन स्टॉप सैंटर व महिला थाना का किया निरीक्षण
महिला आयोग की वाईस चेयरमैन बोली : महिलाओं को सशक्त करने के लिए चुनी हुई महिला जनप्रतिनिधि ही काम करे, इस बात को सुनिश्चित करने के लिए प्रपोजल बनाकर मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा
महिला आयोग जल्द ही प्रदेश में महिला सरपंचों का सम्मेलन करेगा आयोजित
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सैल्फ डिफेंस का दिया जाएगा प्रशिक्षण, सैल्फ हैल्प ग्रुप को किया जाएगा मजबूत
Anchoring : महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सरपंच प्रतिनिधि या कहे कोई भी इलेक्टेड महिला के स्थान पर उसके पति की बजाए खुद इलेक्टेड महिला उपस्थित हो, इस बात को सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा महिला आयोग एक प्लान तैयार कर रहा है। जिसको तैयार करने के बाद इस एजेंडे को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। ताकि विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर चुने हुए महिला प्रतिनिधि ही पहुंचे, ना कि उनके पति या परिवार के अन्य सदस्य। यह बात हरियाणा महिला आयोग की वाईस चेयरमैन मीना परमार ने भिवानी में अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान कही। इस मौके पर उन्होंने भिवानी जिला, नागरिक अस्पताल, महिला थाना तथा वन स्टॉप सैंटर का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
महिला आयोग की वाईस चेयरमैन मीना परमार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हन्नीट्रैप जैसे मामलों में किसी पुलिस का उत्पीडऩ ना हो, इस बात को लेकर विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा किसी भी महिला को यह गलत फहमी ना हो कि किसी भी पुरूष के साथ महिला आयोग का सहारा लेकर अन्याय कर पाएंगी। वही उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तथा महिला शक्ति को मजबूत करने के लिए महिलाओं को सैल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण, सैल्फ हैल्प गु्रपों के साथ मिलकर शुरू किया जाएगा, ताकि महिलाएं शारीरिक रूप से अपने को सबल महसूस करें।
इस मौके पर महिला आयोग की वाईस चेयरमैन ने भिवानी जिला जेल में महिला कैदियों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना। उनकी स्वास्थ्य, हाईजीन, खाने की व्यवस्था, खाना बनाने के स्थान तथा अन्य मैडिकल व्यवस्थाओं को जांचा तथा जिला जेल में बंद महिला कैदियों की कौशल प्रशिक्षण की भी जानकारी ली। वही उन्होंने भिवानी सिविल अस्पताल में पहुंचकर निक्कू वार्ड, महिलाओं की चिकित्सा सुविधाओं का भी जायजा लिया तथा महिला डॉक्टरों की कमी को दूर करने के निर्देश दिए। वही उन्होंने महिला थाना में पहुंचकर महिलाओं से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा प्रदेश में महिला सरपंचों का सम्मेलन आयोजित करवाया जाएगा तथा महिलाओं को सक्षम व मजबूत बनाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर भविष्य की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

