Meena Parmar Honored Bhiwani: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मीना परमार को किया सम्मानित, दिए बड़े बयान
भिवानी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार का नागरिक अभिनंदन किया गया। जानिए उन्होंने क्या कहा।
- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया मीना परमार का नागरिक अभिनंदन
-महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं: मीना परमार
भिवानी, 10 अगस्त। अखिल भारतीय क्षेत्रीय महासभा ट्रस्ट द्वारा हरियाणा महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार के स्वागत में शहर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उनको शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में मीना परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं के हितों के चलते प्रदेश में हरियाणा महिला आयोग हमेशा तात्पर्य है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं ने हर बड़ा मुकाम हासिल किया है। महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा महिला आयोग के पास महिला उत्पीडऩ से संबंधित जो भी मामले आते हैं, उनको गंभीरता से लेकर उन पर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को एक सुरक्षित माहौल प्रदान कर रही है। महिलाओं की उच्च शिक्षा के लिए के लिए हर 20 किलोमीटर पर महिला कॉलेज की स्थापना की जा रही है। वहीं दूसरी ओर महिलाओं की रक्षा और सुरक्षा के लिए महिला थाना और वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए गए हैं।
इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री नगेंद्र सिंह परमार, नेत्रपाल सिंह तंवर, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नरेश चौहान, हरियाणा प्रदेश प्रभारी हेमलता तंवर, जिला अध्यक्ष राकेश तंवर, ममता राजपूत, करण सिंह चौहान, कैप्टन रघुबीर सिंह, जयबीर सिंह, वीणा तंवर, नथू राजपूत, बलवान सिंह सहित ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

