रियाणा बोर्ड के परीक्षा प्रबंधन की देशभर में सराहना : भारत विकास परिषद ने चेयरमैन डा. पवन शर्मा का किया सम्मान
 

हरियाणा बोर्ड ने अपनी सख्त और पारदर्शी नीतियों के कारण पूरे देश में बनाई विशिष्ट पहचान : राजेश गुप्ता
 
 
Bhiwani Education Board Latest News
भिवानी, 14 मई : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हाल ही में घोषित किए गए 12वीं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों और नकल रहित परीक्षा प्रबंधन की गूंज अब पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है। इसी कड़ी में भारत विकास परिषद (भाविप) की शहीद मदनलाल ढींगड़ा शाखा के पदाधिकारियों और अभिभावकों ने बोर्ड मुख्यालय पहुंचकर अध्यक्ष डा. पवन कुमार शर्मा से मुलाकात की और उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। भारत विकास परिषद के हरियाणा पश्चिमी प्रांत के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में परिषद के सदस्यों ने बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार शर्मा को पारंपरिक उपवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने डा. शर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि डा. पवन कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने कार्यक्षमता की नई मिसाल पेश की है। ना केवल परीक्षाएं पूरी तरह नकल रहित और सुव्यवस्थित रहीं, बल्कि रिकॉर्ड समय में गुणवत्तापूर्ण परिणाम घोषित कर बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों का विश्वास जीता है। यह सकारात्मक बदलाव प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। सम्मान समारोह के दौरान शाखा संपर्क गतिविधि संयोजक डा. संजय कुमार मुद्गल ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि जब से डा. पवन शर्मा ने कार्यभार संभाला है, बोर्ड की कार्यप्रणाली में आमूल-चूल परिवर्तन देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा बोर्ड ने अपनी सख्त और पारदर्शी नीतियों के कारण पूरे देश में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। शाखा अध्यक्ष कमलनयन वशिष्ठ ने इस खुशी के मौके पर मिठाई खिलाकर चेयरमैन का मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान ग्रहण करने के पश्चात डा. पवन कुमार शर्मा ने उपस्थित शिक्षाविदों और अभिभावकों के साथ बोर्ड की आगामी योजनाओं और गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि बोर्ड आने वाले समय में तकनीकी सुधारों और छात्र-हितैषी योजनाओं पर और अधिक जोर देगा ताकि हरियाणा के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी रह सकें। इस अवसर पर अशोक कुमार शर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष, राजवीर कौशिक जिला समन्वयक, जगदीश चंद्र शर्मा शाखा सचिव, सुरेश कुमार शर्मा शाखा गतिविधि संयोजक सेवा, भागमल शर्मा, अरनव गुप्ता भी मौजूद रहे।