अगले 3 दिन तेज बारिश 

 
अगले 3 दिन तेज बारिश 

हरियाणा में आज भी बारिश का अलर्ट है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के आधे इलाकों में बारिश हो सकती है।

इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में भी कुछेक जगहों पर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि कल से बारिश फिर शुरू होगी। प्रदेश में लगातार 3 दिन तक झमाझम बारिश होगी। वहीं कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी में जलस्तर बढ़ा हुआ है। यहां पर पानी बढ़ने से 2 तटबंध टूट गए थे, जिन्हें आज रिपेयर किया जाएगा। 

इस बार मानसून उम्मीद से बेहतर रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक 20 अगस्त तक प्रदेश में औसतन 304.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 340.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से करीब 12 प्रतिशत अधिक है।

इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 805.5 मिमी और महेंद्रगढ़ में 566.6 मिमी हुई है। वहीं, सिरसा और कैथल में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है, जहां क्रमशः 161.8 मिमी और 173.1 मिमी बारिश हुई है।