महामहिम राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष को दिया गार्ड ऑफ ऑनर
भिवानी।
हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष के भिवानी हवाई पट्टी पर पहुंचने पर उनको पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑनर का सम्मान दिया, वहीं जिला प्रशासन की तरफ से प्रवर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार और एसडीएम महेश कुमार ने पुष्प कुछ देकर उनका स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि माननीय राज्यपाल प्रोफेसर घोष 8 नवंबर को भिवानी के टीआईटीएस संस्थान के वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसी के चलते हुए शुक्रवार शाम को भिवानी लोक निर्माण विश्रामगृह में पहुंचे। दीक्षांत समारोह के दौरान प्रोफेसर घोष द्वारा संस्थान के करीब 300 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
वहीं दूसरी और हवाई पट्टी पर राज्यपाल के पहुंचने पर चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्मानी ने भी उनका पुष्प देकर स्वागत किया।

