कोरोना खतरे को देखते गृहमंत्री अनिल विज का जनता दरबार स्थगति
Dec 23, 2022, 16:07 IST

अंबाला।
चीन समेत अन्य देशों में कोविड की स्थिति बिगड़ती देख हरियाणा में सरकार कदम उठाने लगी है। कोविड के नए वैरिएंट के खतरे को भांपते हुए हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रत्येक शनिवार को लगने वाला जनता दरबार स्थगित कर दिया है।
जनता दरबार आगामी आदेशों तक स्थगित रहेगा।
गृह मंत्री अनिल विज का प्रत्येक शनिवार को अंबाला कैंट के PWD रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया जाता था,जिसमें प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। दरबार में मौके पर ही गृह मंत्री हर समस्या को स्वयं सुनते हुए उनके निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हैं।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal