8 व 9 जून को एचटेट परीक्षा-2024 हेतु अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दिया गया अन्तिम अवसर- बोर्ड अध्यक्ष
 

हरियाणा बोर्ड ने HTET-2024 के RLV परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का तीसरा व अंतिम मौका दिया है। 8 और 9 जून 2026 को बोर्ड मुख्यालय भिवानी में होगी प्रक्रिया।

 
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन डेट 2026
 भिवानी, 2 जून -  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने  बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 (एचटेट) का जो आयोजन 30 व 31 जुलाई, 2025 को करवाया गया था। परीक्षा का परिणाम 10 नवंबर, 2025 को घोषित किया जा चुका है।
 
उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु प्रथम अवसर 12 से 14 नवंबर एवं 19 से 21 नवंबर, 2025 तक दूसरा अवसर दिया गया था। जो अभ्यर्थी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर पाए व जिनका परीक्षा परिणाम RLV( Result late due to verification)  दर्शाया गया है, ऐसे अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा तीसरा व अन्तिम अवसर प्रदान किया गया है। अभ्यर्थी 8 व 9 जून, 2026 को बोर्ड मुख्यालय भिवानी  पंहुचकर अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
 
उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थियों जो अपनी RLV की स्थिति (Status) में सुधार चाहते हैं, वे अभ्यर्थी पर्याप्त प्रमाण सहित (मूल प्रवेश पत्र (Admit Card), फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र, RLV परीक्षा परिणाम का प्रमाण लेकर पंहुचना सुनिश्चित करें।
 
उन्होंने आगे बताया कि ऐेसे सभी अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय उपलब्ध करवाए गए पंजीकृत मोबाइल नंबर /ई-मेल पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया बारे संदेश भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी इन तिथियों में यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।