हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में हो सकते है घोषित : बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड़
 

एचटेट का परिणाम लगभग तैयार, प्रश्रों के आब्जेक्शन को लेकर एक्सपर्ट कमेटी के परिणामों का इंतजार : बोर्ड चेयरमैन
 
 
Bhiwani board news

बोर्ड चेयरमैन बोले : एचसीएस में 100 में से 33 प्रश्रों पर थे ऑब्जेक्शन, जबकि एचटेट के 34 सैट में औसतन 20 प्रश्रों पर आए है आब्जेक्शन
एक्सपर्ट कमेटी की जांच के आधार पर प्रश्रों पर आए आब्जेक्शन का समाधान कर निकाला जाएगा परिणाम : बोर्ड चेयरमैन
एचटेट में ग्रेस मार्क एक्सपर्ट कमेटी के निर्णय पर निर्भर : बोर्ड चेयरमैन
पूरक व एक दिवसीय परीक्षाओं की मार्किंग शुरू, 24 हजार 888 परीक्षार्थियों में से 21 हजार ने दी थी परीक्षा
भिवानी, 21 जुलाई : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 4 व 5 जुलाई को आयोजित हुई एचटेट परीक्षाओं के परिणाम इस माह के अंत तक घोषित किए जाएंगे। परिणाम लगभग तैयार कर लिया गया है। पिछले वर्ष अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणाम 45 दिन से पहले घोषित कर दिए गए थे। अबकी बार और भी पहले जुलाई के अंतिम सप्ताह में घोषित होने की बात हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने कही है। यह बात उन्होंने प्राईवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के अभिनंदन समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इस मौके पर एसोसिएशन बोर्ड चेयरमैन के समक्ष गली-महोल्लों में बगैर उचित स्थान के चलने वाले स्कूलों को बंद करने की मांग भी की।
     इस मौके पर बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने कहा कि अध्यापक पात्रता परीक्षा के दौरान प्रश्र पत्रों के 34 सैट बनाए गए थे तथा प्रति सैट लगभग 20 प्रश्रों पर परीक्षार्थियों ने ऑब्जेक्शन उनके पास भेजे है। जबकि एचसीएस परीक्षाओं के दौरान 100 प्रश्रों पर 33 ऑब्जेक्शन थे। बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि एक्सपर्ट कमेटी के माध्यम से ऑब्जेक्शन को रिमूव कर परीक्षार्थियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। जिसके चलते हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के जल्द ही परिणाम घोषित होंगे। वही उन्होंने बताया कि हालही में 10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षाओं तथा एक दिवसीय परीक्षाओं का आयोजन हुआ था। जिसमें 23 हजार 888 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरे थे, जिनमें से 21 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंेग कार्य 23 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।
      वही इस मौके पर प्राईवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष रामोतार शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में 1100 के लगभग अस्थाई मान्यता के स्कूल थे। जिसको लेकर उन्होंने शिक्षा विभाग को लिखा था तथा इसके साथ ही अवैध अकेडमियों तथा बगैर मान्यता के गली-महोल्लो में चल रहे निजी स्कूलों पर अंकुश लगाने को लेकर भी उन्होंने हरियाणा प्रदेश के शिक्षा से जुड़े संस्थानों को लिखा है।