हरियाणा में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा पति, पत्नी बोली- टॉवल लपेटे बेड पर सोया था 

 
हरियाणा में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा पति, पत्नी बोली- टॉवल लपेटे बेड पर सोया था 

हरियाणा के सिरसा में महिला ने पति को रंगे हाथ गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा। दोनों किराए के कमरे में रह रहे थे। इसका पता चलते ही महिला कमरे में पहुंची, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। पत्नी के मुताबिक पति ने उसके हाथापाई की। इस पर उसने डायल 112 को बुलाया। इसके बाद पुलिस पति और गर्लफ्रेंड को थाने ले गई।

मामला सिरसा के सदर बाजार में तेलियान वाली गली का है। व्यक्ति कमलजीत सिरसा के रत्ता खेड़ा गांव का रहने वाला है। वहीं गर्लफ्रेंड राजस्थान के हनुमानगढ़ की है। कमलजीत सिरसा में ही प्राइवेट अस्पताल की एंबुलेंस चलाता है।

  सिरसा की संजय कॉलोनी में रहने वाली मोनिका ने बताया कि कमलजीत की पहले भी शादी हो चुकी थी। बाद में उसने उसके साथ दूसरी शादी कर ली। अब कमलजीत की लाइफ में तीसरी औरत आ गई। ऐसे में वह उसे छोड़ने की कह रहा है। वह 7 महीने से अपने मायके में रह रही है और कमलजीत किराए के कमरे में लड़की के साथ रहा रहा था।

इसका पता चलते ही वह और उसके परिवार वाले गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे यहां पहुंच गए। मोनिका ने कहा कि कमलजीत को लड़की के साथ कमरे में रंगे हाथ पकड़ा। कमलजीत टॉवल लपेटे हुए बेड पर सोया था और पास में लड़की बैठी थी।

 मोनिका ने बताया कि उसकी कमलजीत से नवंबर 2022 में शादी हुई थी। उसका एक साल का बेटा भी है। 11 महीने से वह उसके साथ फोन पर ही बात कर रहा था। टॉर्चर करता था। कहता था कि पैसे नहीं लाई। कई दिन से उसे परेशान कर रहा था। इसलिए उसने तलाक के लिए केस किया, जिसमें अब तक कुछ नहीं हुआ।

 महिला के परिजनों ने कहा कि हमने पहले मोनिका को ही कमरे में भेजा था। कमलजीत ने मोनिका के साथ झगड़ना शुरू कर दिया और हाथापाई पर उतर आया। इसके बाद वह सभी कमरे में पहुंचे। उनको देखकर वह छत से भागने लगा। कमलजीत हर बार ताने मारता था कि मायके से कुछ नहीं लेकर आई।

 ​​​​​​महिला की बहन कुमकुम ने बताया कि कमलजीत मोनिका के साथ झगड़ा करता था। एक दिन फोन में मोनिका को दूसरी लड़कियों के फोटो दिखा रहा था। इस पर मोनिका ने फोन तोड़ दिया। इस बात कमलजीत ने उसे पीटा और पेट पर लात मारी, जिस कारण गर्भपात हो गया। हर बार पैसे की डिमांड करता था। सारे गहने रख लिए थे।

कुमकुम ने कहा कि जब उन्होंने दहेज का केस डाला तो पंचायत में सहमति हो गई। फिर दोबारा से झगड़ा करना शुरू कर दिया और मोनिका पर गहने चोरी का आरोप लगा दिया। शादी के समय कमलजीत के घरवालों ने पहली शादी के बारे में सही से नहीं बताया। शादी के बाद पता चला था।

 मोनिका व उसके परिजनों ने कहा कि जब वह पुलिस के पास गए तो शिकायत लेने से मना कर दिया और कहा कि पहले से केस चल रहा है। इसलिए अब वकील के जरिए कोर्ट में केस डालेंगे। वहीं सिटी थाना पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी की शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आती है तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।