ICMAI Bhiwani DGR Training Review: भिवानी में सेना के जवानों के सीएटी प्रशिक्षण का निरीक्षण, संयुक्त निदेशक ने व्यवस्थाओं को सराहा

सीएटी निदेशालय के संयुक्त निदेशक सीएमए आरके जैन ने आईसीएमएआई भिवानी शाखा का दौरा कर डीजीआर योजना के तहत चल रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया।
 
भिवानी शिक्षा समाचार

सीएटी संयुक्त निदेशक ने किया आईसीएमएआई भिवानी शाखा का दौरा : डीजीआर योजना के तहत चल रहे प्रशिक्षण का लिया जायजा


भिवानी, 21 अगस्त : भारतीय लागत लेखाकार संस्थान (आईसीएमएआई) के भिवानी चैप्टर में शुक्रववार को सीएटी निदेशालय, नोएडा के संयुक्त निदेशक सीएमए आरके जैन ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डायरेक्टरेट जनरल पुनर्वास (डीजीआर) के तहत आयोजित किए जा रहे सीएटी पाठ्यक्रम की शैक्षणिक व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण गतिविधियों का गहन निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने कक्षाओं के संचालन, बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और पढ़ाई के माहौल की समीक्षा की।

आईसीएमएआई भिवानी चैप्टर

उन्होंने थल सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रशिक्षुओं से सीधे संवाद कर प्रशिक्षण की प्रभावशीलता को समझा और उनका मार्गदर्शन किया। सीएटी संयुक्त निदेशक सीएमए आरके जैन ने कहा कि भिवानी चैप्टर में कक्षाओं का संचालन, अनुशासन और प्रशिक्षण सुविधाएं अत्यंत सराहनीय और सुव्यवस्थित हैं। प्रशिक्षुओं से मिला सकारात्मक फीडबैक और उनके सुझाव भविष्य में इस प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगे। हमारा उद्देश्य जवानों और सभी प्रशिक्षुओं को एक उत्कृष्ट और पेशेवर शैक्षणिक माहौल प्रदान करना है। इस मौके पर आईसीएमएआई भिवानी चैप्टर के चेयरमैन सीएमए संदीप शर्मा और सचिव एवं कोषाध्यक्ष सीएमए विजय कुमार शर्मा ने निदेशक सीएमए राजेश कुमार जैन का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। भिवानी चैप्टर ने प्राप्त सुझावों के आधार पर अपनी शैक्षणिक और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता जताई है।