Bhiwani News: चांग के आइडियल स्कूल में CBSE कार्यशाला, महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि

भिवानी के चांग स्थित आइडियल स्कूल में सीबीएसई द्वारा शिक्षकों के लिए 'मानसिक स्वास्थ्य' पर कार्यशाला आयोजित। साथ ही वीर महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती भी मनाई गई।

 
Bhiwani School News Today

भिवानी। गांव चांग स्थित आईडियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही वीर महाराणा प्रताप की   486 वीं जयंती पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए। इतिहास प्रवक्ता राकेश ग्रेवाल ने बताया कि वे मेवाड़ के शेर कहलाते थे। उन्होंने मुगलों की अधीनता को स्वीकार नहीं किया। उनके प्रसिद्ध घोड़े का नाम चेतक था। अध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण की भावना से सम्बंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की गई।

यह कार्यक्रम सीबीएसई द्वारा शिक्षकों के व्यावसायिक विकास व नवीन शैक्षिक दृष्टिकोण से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक अशोक मुंजाल, प्राचार्य नवीन पारिक व प्राथमिक हेड चारू मेहता, प्रबंधन समिति सदस्य मा.सोमप्रकाश, सुनील रहेजा, हरीश रहेजा तथा स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। सीबीएसई से अनुभवी रिसोर्स पर्सन्स किरण कालड़ा व डा.सुमन बल्हारा ने प्रतिभागी शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण की भावना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों में निर्णय क्षमता, समस्या समाधान, भावनात्मक संतुलन, आत्म जागरूकता एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के व्यवहारिक तरीकों को  को विभिन्न प्रकार से स्पष्ट किया। उन्होंने कुछ मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित करवाई,जिससे सभी के अन्दर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। प्राचार्य नवीन पारीक ने बताया कि इस कार्यशाला से शिक्षकों को उनके विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। ऐसी कार्यशालाएं शिक्षकों की शिक्षण शैली को और अधिक प्रभावी बनाती है, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में दिखाई देता है। इस अवसर पर  रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।