150 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, कार्यवाही की सिफारिश 

 
150 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, कार्यवाही की सिफारिश 

​भिवानी। ​​

भिवानी के तोशाम रोड ​स्थित सरस्वती ​स्पिनिंग मिल की डेढ़ सौ करोड़ की सरकारी भूमि पर राजनीतिक संरक्षण में भूमाफिया रातोंरात चारदीवारी कर सरकारी भूमि पर कर रहा  था कब्जा इस सरकारी भूमि के संबंध स्वास्थ्य ​शिक्षा सहयोग संगठन द्वारा भी एंटी करप्शन ब्यूरो, चीफ सेकेट्री हरियाणा सरकार को ​शिकायत दी गई है। जिसकी जांच भी चल रही है।

इसी बीच जिला प्रशासन व राजनीतिक संरक्षण प्राप्त भूमाफिया सरकारी भूमि की चारदीवारी करा रहा था।हरियाणा सरकार और प्रशासन से मांग है कि सरस्वती ​स्पिनिंग मिल को सशर्त दी गई भूमि पर अवैध रूप से प्लाट काटकर बेचे जाने और इस भूमि की चारदीवारी किए जाने से रोका जाए। हरियाणा सरकार ने 1972 में सरस्वती ​स्पिनिंग मिल में काम करने वाले मजदूरों के कल्याण के लिए करीब आठ एकड़ से अ​धिक भूमि दी थी।

जिसमें यह शर्त थी कि इस भूमि को मिल बंद होने पर हरियाणा सरकार की अनुमति के बिना बेचा नहीं जाएगा। इसके बावजूद इस भूमि की अवैध प्लाटिंग कर बेचा जा रहा है। इस मामले को जल्द ही माननीय हरियाणा एवं पंजाब उच्च न्यायालय में भी चुनौति दी जाएगी वहीं इसके अलावा शहर में राजनेता के संरक्षण में सरकारी भूमि बेचने के घोटाले का भी जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।