कुरुक्षेत्र में मंत्री ने फूड-सप्लाई इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
कुरुक्षेत्र जिले में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक गुरुवार को नए लघु सचिवालय के सभागार में शुरू हो चुकी है। बैठक की अध्यक्षता खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने की।
बैठक के एजेंडे में कुल 16 शिकायतें रखी जाएगी। इनका समाधान मौके पर होने की उम्मीद है। मंत्री राजेश नागर द्वारा शिकायतों पर सुनवाई शुरू कर दी गई है।
राज्यमंत्री राजेश नगर ने ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में लाडवा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। रविंद्र कुमार के पास बारदाने का चार्ज है। साथ ही उनसे बड़नी की रिकवरी करने के भी आर्डर दिए गए हैं। सोनू नारंग ने मामले की शिकायत की थी, उनकी शिकायत पर एक्शन लिया गया।
DC विश्राम कुमार मीणा ने सभी विभाग के अधिकारियों को बैठक में समय रहते और एजेंडे की पूरी तैयारी के साथ पहुंचने के ऑर्डर दिए हैं। एजेंडे में छोटा बाजार के भीम सैन चावला, विष्णु कॉलोनी के सोम प्रकाश व गगनदीप और शाहाबाद से गांव खेड़ा के सचिन कुमार व सुल्तान सिंह की शिकायत शामिल है।
इसके अलावा बैठक में ठसका अली से सपना देवी, दर्रा खेड़ा परशुराम कॉलोनी से मंजू लता, एडवोकेट अमरजीत सिंह विर्क, गांव भूखडी के सतपाल सिंह, सेक्टर-4 की उर्मिला सोढी, गांव झिंवरहेड़ी की गुरप्रीत कौर, आकाश नगर के नवीन कुमार अपनी शिकायत रखेंगे।
बैठक में पिहोवा के सचिन गोयल, गांव मेघा माजरा के राम कुमार, गांव बलाही के गुरविन्द्र सिंह, गांव नलवी के देवी दयाल, सेक्टर-29 के हिमांशु और लाडवा वार्ड-14 की कैलाशो देवी भी अपनी शिकायतें रखेंगे।

