Anil Kaushik Haluvasia Statement: अमेरिकी अखबार में पीएम मोदी की कूटनीति की सराहना, अनिल कौशिक ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां
भारतीय स्वतंत्र विदेशनीति को न्यूयॉर्क टाइम्स ने प्रमुख हैडलाइनों में जगह देने से वैश्विक स्तर पर बजा भारत का डंका: अनिल कौशिक हालुवासिया
नयी दिल्ली,6 सितंबर विभिन्न चुनोतियों के बावजूद भी देश चहुंमुखी विकास कि ओर अग्रसर है और वैश्विक स्तर पर हमारे देश की स्वतंत्र विदेश नीति के कारण भरपूर सहयोग मिला रहा है। यह बात प्रैस को जारी बयान में हिंदुस्तान जनकल्याण ओरगनाईजेशन के चेयरमैन अनिल कौशिक हालुवासिया ने वैश्विक स्तर के घटना क्रम का जिक्र करते हुए कही उन्होंने ने हाल ही में अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप के बीच तुलना करते हुए एक खबर प्रकाशित कि है उसका जिक्र करते हुए कहा की प्रधानमंत्री मोदी जब-जब विदेश यात्रा पर जाते हैं तो उनका किस तरह से सम्मान होता है। और उस देश का सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है। तो वहीं दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप है जो नोबेल पुरस्कार पाने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं।लेकिन फिर भी नहीं मिल पा रहा। वहीं जब डोनाल्ड ट्रंप विदेश यात्रा पर होते हैं तो उन्हें अपनी बैठक छोड़कर आना पड़ता है। न्यूयॉर्क टाइम्स की हैडलाइन बनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की भारतीय स्वतंत्र विदेशनीति विभिन्न चुनोतियों के बावजूद भी देश चहुंमुखी विकास कि ओर है अग्रसर है यह विषेश बात ताजा वैश्विक हालातों पर जारी बयान में हिंदुस्तान जनकल्याण ओरगनाईजेशन के चेयरमैन अनिल कौशिक हालुवासिया ने देशवासियों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि आज हमारे देश की सरकार के फैसले लेने की क्षमता का जिक्र न्यूयॉर्क टाइम्स में अक्सर हैडलाइन में शुमार विश्व का ध्यान आकर्षित करते हुए दिखाई देते आ रहा है। कौशिक ने कहा की हमारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में खुद 20 विदेशी यात्राएं की और 13 देशों के राष्ट्र प्रमुख भारत आए और हर यात्रा का अपना एक मकसद और एक विशेष लक्ष्य रहा। ब्रिटेन के इतिहास का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता (FTA) हुआ। जिसमें 1000 से अधिक वस्तुओं पर टैरिफ शून्य किया गया। 27 जनवरी 2026 को यूरोपीय यूनियन(EU) के साथ सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता हुआ और 2029 तक भारत, यूरोपियन यूनियन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन जाएगा।भारत, फ्रांस का सबसे बड़ा AI पार्टनर बना एवं दूसरा सबसे बड़ा डिफेंस साझेदार बना और अब स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप। केंद्र सरकार की स्वतंत्र विदेशी निति के फलस्वरूप नॉर्वे भारत में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा और 10 लाख लोगों को रोजगार देगा। भारत में शिप बिल्डिंग पार्टनर, दुनिया की सबसे उन्नत जहाज बना रहे हैं। इसमें दक्षिण कोरिया भी साथ है। न्यूजीलैंड और भारत का मैरीटाइम सिक्योरिटी पार्टनर डिफेंस डील। वहीं कौशिक ने कहा की दूसरी तरफ न्यूयॉर्क टाइम्स ट्रंप के बारे में लिखते हैं, कि-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की परवाह न करते हुए। ट्रंप द्वारा भारत पर भारी भरकम टैरिफ लगाया तब भारत सरकार ने दो दर्जन से अधिक देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता करके ट्रंप के ट्रैफिक के प्रभाव को शून्य कर दिया।
ट्रंप ने भारत के रक्षा उद्योग को डिफेम किया तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी स्वतंत्र विदेश नीति के तहत फ्रांस, जर्मनी, जापान, कोरिया जैसे देशों को अपना डिफेंस पार्टनर बनाने का काम किया। ट्रंप ने भारत और चीन में दरार डालने की कोशिश की। मगर हमारे प्रधानमंत्री ने BRICS और SCO को और ज्यादा महत्व देना शुरू कर दिया। अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को स्टेट आफ हॉर्मोज से आने वाले कच्चे तेल की आपूर्ति रोकी तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका से नया विकल्प तैयार कर लिया। अमेरिका के तमाम दबावों के बावजूद भी केंद्र सरकार ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा। इसके साथ -साथ भारत सरकार ने पिछले एक वर्ष से अमेरिका पर निर्भरता कम करते हुए मल्टीपल पार्टनरशीप पर फ़ोकस किया।अनिल कौशिक हालुवासिया चेयरमैन हिंदुस्तान जनकल्याण ओरगनाईजेशन एवं केंद्रीय वरिष्ठ भाजपा सदस्य।।