इनेलो अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित
भिवानी।
इनेलो अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुभाष धानक ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ,प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर, प्रदेश प्रभारी वेद सिंह मुंडे व इनेलो के जिला अध्यक्ष अशोक ढाणी माहूं से विचार विमर्श के बाद प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित की है।
प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुभाष ने बताया कि राजपाल, विक्रम, कुलदीप, राजबीर रंगा, बिजेन्द्र, जितेन्द्र ठेकेदार व सुभाष को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र को प्रधान महासचिव, संदीप कुमार, नाथू राम, शिव कुमार, बिजेन्द्र, राम चौहान, रोशन व सुभाष को महासचिव नियुक्त किया गया है।
उन्होंने ताया कि दिलबाग को संगठन सचिव, सुभाष, हरिओम, जयप्रकाश, पवन कुमार, औमप्रकाश भुक्कल, मनोज बामला व महिपाल को सचिव नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सुनील कुमार, मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी राहुल को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार प्रकोष्ठ के हल्का अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें राहुल को बवानीखेड़ा, बीर सिंह को भिवानी, विक्रम को तोशाम व कालू राम को लोहारू का हल्का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर इनेलो के जिला अध्यक्ष अशोक ढाणी माहूं ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी को संगठन को और अधिक मजबूत कर चौधरी देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो ही एक ऐसी पार्टी है,जिसमें सभी वर्गों को मान सम्मान दिया जा रहा है।
इनेलो सरकार के शासनकाल के दौरान अनुसूचित जाति के लिए स्व.औमप्रकाश चौटाला ने अनेक योजनाएं लागू की थी। आज चौधरी अभय सिंह चौटाला हरियाणा की जनता के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी आवाज को मजबूती के साथ उठाया जा रहा है।

