INLD District President Ashok Dhanamahu Passes Away: इनेलो जिलाध्यक्ष अशोक ढाणीमाहू का 65 वर्ष की उम्र में निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

भिवानी में इनेलो जिलाध्यक्ष अशोक ढाणीमाहू का 65 वर्ष की आयु में निधन। लंबे समय से थे बीमार।
 
Ashok Dhanamahu death news

इनेलो नेता अशोक ढाणीमाहू का निधन,65 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

लंबे समय से बीमार चल रहे थे अशोक ढाणीमाहू, 

भिवानी हलचल :15 अगस्त 2026 : भिवानी में इनेलो जिलाध्यक्ष अशोक ढाणीमाहू का निधन:कई दिनों से थे बीमार, 2 बच्चों के पिता; 65 साल की उम्र में ली अंतिम-सांस, भिवानी में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के जिलाध्यक्ष अशोक ढाणीमाहू का अचानक निधन हो गया। 65 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। अशोक लंबे समय से इनेलो से जुड़े हुए थे और सक्रिय नेता रहे हैं। परिवार के अनुसार अशोक ढाणीमाहू कई दिनों से बीमार थे। पिछले दिनों उनका दिल्ली में पांव का ऑपरेशन भी हुआ था। वहीं कुछ दिन भिवानी के अस्पताल में भी भर्ती रहे थे।

फिलहाल सोमवार को वे घर पर थे और रात को ठीक से सो गए, लेकिन सुबह जब परिवार वालों ने उन्हें देखा, तो वे मृत अवस्था में मिले, बता दें कि अशोक ढाणीमाहू को 2 बच्चे हैं, जिनमें से बड़ी लड़की व छोटा लड़का। अशोक ढाणीमाहू के निधन के बाद परिवार में गम का माहौल है।