भिवानी पहुंची इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला, चारों हल्कों सहित महिला विंग की कार्यकारिणी की घोषित
भिवानी :
इंडियन नेशनल लोकदल संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला सोमवार को स्थानीय जाट धर्मशाला में पहुंची उन्होंने बैठक की अध्यक्षता करते हुए भिवानी जिले के चारों हलकों और महिला विंग की नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ। इस दौरान उनके साथ महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष तनुजा कश्यप भी मौजूद रही।
यह जानकारी देते हुए इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने बताया कि बैठक से पूर्व सुनैना चौटाला लोहारू में किसानों के जारी धरने पर भी पहुंचीं और किसानों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार किसानों को उनके वाजिब हक देने के बजाय उनका अपमान कर रही है।
जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सुनैना चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इनेलो हमेशा से किसानों, मजदूरों और गरीब तबके की आवाज रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने नई कार्यकारिणी के सदस्यों से संगठन को घर-घर तक पहुंचाने और लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता त्रस्त है और इनेलो ही एक मात्र विकल्प है जो प्रदेश को विकास के पथ पर ले जा सकती है।
सुनैना चौटाला ने लोहारू में किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों की मांगों को अनसुना कर रही है और उन्हे सडक़ों पर बैठने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो किसानों के संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिल जाता, तब तक पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने सरकार से किसानों की मांगों को तुरंत मानने और उन्हें सम्मानपूर्वक व्यवहार करने की अपील की।
इस मौके पर इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से भिवानी जिले में इनेलो संगठन को नई गति मिलेगी और आने वाले समय में पार्टी मजबूत स्थिति में उभरेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गौरा, सुनील लांबा, इंदु परमार, सरोज श्योराण, शारदा मिश्रा, जितेंद्र मिनी, कृष्ण मिताथल, अनिल बागनवाला, भूप सिंह बैराण, जगराम साहब, दिलबाग चेयरमैन, संजय नंबरदार, राय सिंह ढ़ाबढ़ाणी, बिमला टिटाणी, मुखत्यार नाई, अजीत बड़ेसरा, सूरजभान एसडीओ, अशोक मैनेजर, निशांत ढ़ांडा, संदीप घणघस, भूपेंद्र कोच, राजबीर फौजी, दिलबाग पंघाल, राजबीर पहलवान, विरेंद मानहेरू, मुकेश मतानी, राजेश पुनिया, हरकेश नागर, सोमबीर गौरीपुर, नरेंद्र, इसराईल कितलाना, रण सिंह श्योराण सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

