IPL 2025 Suspended: भारत और पाक तनाव के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, IPL को किया सस्पेंड

IPL 2025 Suspended: इंडिया और पाक के बीच तनाव बना हुआ है। दोनों देशों के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच शुक्रवार को BCCI ने कड़ा निर्णय लिया। BCCI ने IPL 2025 स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस IPL सीजन में लीग के 18वें सीजन में कुल 58 मुकाबले ही खेले गए। बता दें कि भारतीय और विदेशी की सुरक्षा को देखते हुए बोर्ड ने IPL 2025 को स्थगित करने का फैसला लिया है। BCCI ने केंद्र सरकार से भी इस मुद्दे पर बातचीत के बाद यह निर्णय लिया।
आपकी जानकारी के लिए 18वें सीजन में कुल 74 मैचे होने थे। लीग में अब तक 58 मुकाबले ही हो पाए थे। 16 मुकाबले अभी होने थे। इनमें लीग स्टेज के 12 मुकाबले भी शामिल हैं। 58 मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल का क्या हाल है। 3 टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं और 7 प्लेऑफ की रेस में शामिल हैं।
गुजरात टाइटंस टॉप पर
आपको बता दें कि अभी शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस टॉप पर है। गुजरात ने 11 मुकाबले खेले हैं और 8 में विजय दर्ज की है। गुजरात के अभी 16 अंक हैं। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। इसी के साथ ही रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम ने भी 11 में से 8 मैच जीते हैं। तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स है। पंजाब ने 11 में 7 मैच जीते हैं और 3 में उन्हें हार मिली है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा।
आपको बता दें कि 12 में से 7 मैच जीतने वाली मुंबई इंडियंस चौथे पायदान पर है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम के 14 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स अब तक 11 में से 6 मुकाबले विजय है। वहीं 4 में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम को हार मिली है। 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 12 में से 5 और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 11 में से 5 मैच में जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स एलिमिनेट हो चुकी हैं।