सिर्फ वोट नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने का भी था यह अभियान : लांग्यान

 
सिर्फ वोट नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने का भी था यह अभियान : लांग्यान

भिवानी :

एनएसयूआई भिवानी द्वारा स्टॉप वोट चोरी-हम राहुल गांधी के साथ अभियान के तहत सोमवार को स्थानीय जगत कॉलोनी स्थित एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल के कार्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम जनता को यह संदेश देना था कि लोकतंत्र में वोट की पवित्रता और स्वतंत्रता को हर कीमत पर बनाए रखना जरूरी है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल के बड़े भाई और समाजसेवी विजय नरवाल जी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है और इसे चोरी होने से रोकना हर नागरिक का कर्तव्य है। वोट की रक्षा करना सिर्फ राजनीतिक दलों का नहीं, बल्कि हर जागरूक नागरिक का दायित्व है। इस मौके पर एनएसयूआई भिवानी जिला अध्यक्ष मंजीत लांगायन ने युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि हम युवाओं की आवाज को संसद तक पहुंचाने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एकजुट हैं।

राहुल गांधी का संदेश स्पष्ट है कि सच और संविधान की रक्षा करनी है। आज का यह आंदोलन सिर्फ वोट बचाने का नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि वे लोकतंत्र और युवाओं के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे, चाहे इसके लिए सडक़ पर उतरना पड़े या न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़े। इस मौके पर छात्र नेता सुमित कुमार ने कहा कि युवाओं को लोकतंत्र बचाने के इस आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। हम सभी को यह समझना होगा कि अगर वोट चोरी हुई, तो आने वाली पीढिय़ों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में 'स्टॉप वोट चोरी के नारे लगाए और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। सभा में यह भी तय किया गया कि एनएसयूआई भिवानी आने वाले समय में कॉलेजों, गांवों और शहरों में जनजागरूकता अभियान चलाएगी, ताकि हर मतदाता अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो और किसी भी तरह की अनियमितता के खिलाफ खड़ा हो सके।
 इस अवसर पर डा. फुल सिंह धनाना, दीपक गुलिया सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष भिवानी एनएसयूआई, साहिल वालिया सोशल मीडिया चेयरमैन भिवानी एनएसयूआई, राणा कृष, शिवा पंडित, बिल्ला जाद, टाईगर जाट, अकित प्रधान, शंकर जाट, हरेन्द्र , दीशु तंवर, सोनी भिवानी, दिनेश हलवाई, बागी राणा, मोहित भिवानी, बालकिया , हरशु गलिया, अमन वापोडिय़ा, सुमील वालिया, वनीत भिवानी, अमन भिवानी, सिकंदर बलियाली, सुमित बलियाली, समीर तिगड़ानिया, विकास ठाकुर, विक्की वालिया, साहिल समर्मा, समीर भिवानी, ममीत भिवानी, साहिल राव, मनीष शर्मा, ललित बॉक्सर, गोल्डी राणा, कसीम खान, आशीष, निखिल पंचाल, गोली बवानी खेड़ा, हितेष राव, प्रशांत वालिया, आशीष लफरिया, विशाल मिलाबल, नितेश काजला, टोलू।