ITI Bhiwani Anti Drug Awareness Campaign: आईटीआई भिवानी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग

भिवानी आईटीआई में छात्रों के लिए विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। एसएचओ जरनैल सिंह और वक्ताओं ने किया संबोधित।
 
DC Sahil Gupta news

आईटीआई में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक

भिवानी, 24 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में आईटीआई में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सेवा संकल्प

कार्यक्रम में एसएचओ जरनैल सिंह, इंस्पेक्टर सीआईडी सुनील कुमार, विश्व हिंदू परिषद से गोपाल तंवर, प्रधानाचार्य पंकज सोनी ने विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शरीर और भविष्य को बर्बाद नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार की खुशियां, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा तक प्रभावित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ प्रेरित करने को जागरूक किया।

सेवा संकल्प