Cleanliness Campaign Bhiwani: 'स्वच्छता दैनिक जीवन का हिस्सा', आईटीआई में विद्यार्थियों ने की साफ-सफाई

सेवा संकल्प अभियान के तहत भिवानी के आईटीआई परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्रों ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ बनाया।

 
Haryana ITI news

स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का हिस्सा होना चाहिए: प्रधानाचार्य

विद्यार्थियों ने कूडा-कचरा एवं अनावश्यक सामग्री को हटाकर आईटीआई परिसर को बनाया स्वच्छ

भिवानी, 29 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई में स्वच्छता-सफाई अभियान का आयोजन किया गया। अभियान की अध्यक्षता आईटीआई प्रधानाचार्य पंकज सोनी ने की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और श्रमदान की भावना को मजबूत करते हैं।

इस दौरान उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में मैकेनिक ट्रैक्टर ट्रेड के अनुदेशक रामजुआरी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने श्रमदान कर कूडा-कचरा एवं अनावश्यक सामग्री को हटाकर आईटीआई परिसर को स्वच्छ बनाया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने श्रमदान कर स्वच्छता-सफाई व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।