Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम, स्टेनो छात्रा प्रिया रही प्रथम
गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर भिवानी के राजकीय आईटीआई में स्वच्छता अभियान और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
गांधी जयंती पर आईटीआई में स्वच्छता अभियान एवं भाषण प्रतियोगिता हुई आयोजित
भिवानी, 2 अक्टूबर। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में राजकीय आईटीआई में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान, भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और राष्ट्र के प्रति योगदान पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आईटीआई भिवानी की स्टेनो इंग्लिश की छात्रा प्रिया ने, द्वितीय स्थान महिला आईटीआई तोशाम की कोपा की छात्रा अंजली ने तथा तृतीय स्थान आईटीआई भिवानी की स्टेनो इंग्लिश की छात्रा मानसी ने प्राप्त किया।

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को क्रमशः 1100 रुपये, 750 रुपये एवं 500 रुपये की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई।
संस्थान के प्रधानाचार्य पंकज सोनी ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।