जयपुरी मस्कट कर रहा है शहर को स्वच्छ बनाने की अपील
भिवानी।
जगह-जगह कूड़ा फेंककर शहर को गंदा बनाने वाले लोगों को समझाने के लिए नगर परिषद हर संभव प्रचार प्रसार के नए-नए प्रयोग कर रही है। इसी कड़ी में नगर परिषद ने जयपुर से मस्कट मंगवाया है, जो नागरिकों से आवाहन कर रहा है कि आप सड़कों पर दुकानों के सामने कहीं पर भी कूड़ा कचरा ना फेंके। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में छोटी काशी भिवानी शहर को देश भर में साफ सुथरा शहरों अव्वल स्थान पाने वालों में शामिल करने में अपना योगदान दें। इस मस्कट को फिलहाल सामान्य अस्पताल के पीछे कृष्णा कॉलोनी में एक ढाबे के सामने रखा गया है जहां पर लोग अक्सर कूड़ा डालते हैं। यह मस्कट यहां पर लोगों को कूड़ा नहीं डालने की अपील कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में हर साल स्वच्छता का सर्वे करवाया जाता है। शहरी क्षेत्र का सर्वे इसी महीने शुरू हो रहा है। केंद्र से मंत्रालय की टीम आएगी, जो सर्वे का काम करेगी। स्वच्छता सर्वेक्षण 12500 अंक का होगा। सर्वे कार्य में नगर परिषद या नगर पालिका द्वारा भिवानी शहर के साथ-साथ कस्बा बवानीखेड़ा, सिवानी और लोहारू में स्वच्छता पर किए गए कार्य व प्रयासों को देखने के साथ-साथ आमजन से भी राय ली जाएगी।
शहरी स्थानीय निकाय ने भी सर्वेक्षण को लेकर पूरी तैयारी की है। वहीं दूसरी ओर लोगों से आह्वान किया है कि वे अपने शहर व कस्बे को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए इधर-उधर कचरा ना डालें।
स्वच्छ सर्वेक्षण में मंत्रालय से आने वाली टीम द्वारा शहरी क्षेत्र में स्वच्छता व बारिश के पानी निकासी को लेकर किए गए कार्य देखे जाएंगे। इसके साथ-साथ आमजन से भी उनकी राय जानी जाएगी। मंत्रालय की टीम द्वारा सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति को देखा जाएगा।शहरी क्षेत्र में कचरा मुक्त स्थिति का जायजा लिया जाएगा। डोर-टू डोर कचरा कलेक्शन व गीला तथा सूखा कचरे की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। कचरे के निस्तारण की जानकारी ली जाएगी। कचरा निस्तारण प्वाइंट की पूरी जानकारी ली जाएगी। शहर में स्वच्छता की स्थिति के साथ-साथ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से सीवरेज के पानी को साफ करने व उसके रीयूज की स्थिति जानी जाएगी। बरसाती पानी निकासी के नालों की स्थिति व निकासी प्रबंध देखे जाएंगे। स्कूलों में ठोस कचरा प्रबंधन की स्थिति की जानकारी ली जाएगी।इसके साथ ही शहरी स्थानीय की स्वच्छता एप के प्रयोग व आनी वाली शिकायतों पर कार्रवाई की जानकारी ली जाएगी।
नगर परिषद् कर रहा है हर संभव प्रयास
स्वस्थ सर्वेक्षण के चलते नगर परिषद द्वारा शहर को गंदगी से मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। इसके साथ ही नगर परिषद ने शहर में 12 कचरा पॉइंट का सौंदर्य करण किया है। वहीं लोगों से अपील की है कि सड़कों पर कूड़ा कचरा ना डालें। कूड़ा कचरा डालने वालों पर नगर परिषद द्वारा शक्ति बढ़ती जा रही है। ₹5000 तक के चलन नगर परिषद करती है।
- गंदगी की फोटो नगर परिषद के नंबरों पर भेजें
गंदगी की समस्या से निजात के लिए नगर परिषद प्रशासन द्वारा 8053609453 और 8053609445 नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर नागरिक गंदगी की समस्या का फोटो भेज सकते हैं। नगर परिषद द्वारा तुरंत प्रभाव से सफाई करवाकर और वापिस संबंधित व्यक्ति के पास में सफाई का फोटो भेजा जाता है।
जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक ने बताया कि यदि किसी दुकान के पास अत्यधिक कूड़ा कचरा इकट्ठा होता है तो वे नगर परिषद में संपर्क करें। उस स्थान पर इस मस्कट को 2 दिन रखा जाएगा। आमजन के साथ-साथ दुकानदारों से अपील की है कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में नगर परिषद प्रशासन का सहयोग करें।
नगर परिषद ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि कचरा कलेक्शन के लिए ऑटो टिप्पर डोर-डोर जा रहे हैं। गाड़ी में गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डालें। कहीं भी आते जाते समय सड़कों या खाली प्लाटों में गंदगी ना डालें।
गुलजार मलिक, जिला नगर आयुक्त, भिवानी।

