जननायक जनता पार्टी ने किया अपने संगठन का विस्तार
भिवानी :
आगामी चुनाव के मद्देनजर जजपा संगठन को ओर अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए उद्देश्य से शीर्ष नेतृत्व द्वारा जजपा भिवानी की जिला कार्यकारिणी घोषित की है।
इस बारे में जानकारी देते हुए जजपा जिला प्रधान जितेंद्र शर्मा व जिला प्रभारी कृष्ण बजीना ने बताया कि आगामी चुनाव के लिए जजपा संगठन पूरी तरह से तैयार है तथा जजपा की नीतियों एवं कार्ययोजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष ब्रिज शर्मा के निर्देशानुसार नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेवारी को बाखूबी निभाएंगे तथा जजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का कार्य करेंगे। वही पार्टी ने ईमानदार, मेहनती व जुझारू साथियों को पद से नवाजा है व जिम्मेवारिया सौंपी हैं इसी कड़ी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी अमित ओला बरसी और राजेश आर्य को सौंपी गई।
इसके अलावा कुलदीप भारतीय को प्रधान महासचिव, सुरेंद्र किल्का ,सुमित श्योराण एडवोकेट, सत्यवान शर्मा ,भूपेंद्र गोदारा, नरेश रपड़िया ,विनय परमार , रीशाल थानेदार, कमलजीत यादव, राजपाल मेहला ,जितेंद्र शर्मा व दीपक सैनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
महासचिव की जिम्मेवारी दिनेश सांगवान, दिलावर, संदीप शर्मा, सतबीर पूनिया ,वेद प्रकाश ,नरेंद्र सोनी, भरपूर साईं ,संदीप फोर्ड ,प्रदीप कुमार, सुरेश ठेकेदार, यशवीर घनघस ,डॉ राजबीर काजल व उम्मेद पूनिया को दी गई है। रामपाल लाम्बा,बलबीर ग्रेवाल, सुरेश, राम निवास शर्मा, रोहित पूनिया , बेदू, नरेश सिहाग एडवोकेट ,उम्मीद भैरा, राजेश फौजी, सुरेश शर्मा ,प्रेम कुकरेजा व प्रदीप को सचिव की जिम्मेवारी सौंप गई है।
एडवोकेट पवन पूनिया को संगठन सचिव और संजय कारखाल व संकेत झूली को कार्यालय सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है । वही जनक राज, अजमेर, भीम सिंह ,कुलदीप ,दयानंद ,दिनेश परमार, रणधीर शर्मा, संदीप पवार व पालेराम सिंगल को सह सचिव की जिम्मेवारी सौंपी है।
प्रचार सचिव सतपाल तलवानी को बनाया गया है और खजांची संदीप सिंह को इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरेंगे तथा जजपा की नीतियों के प्रचार-प्रसार के दिन जी-तोड़ मेहनत करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रधान जितेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी कृष्ण बजीना ,राजवीर तालु ,जगदीश धनाना ,एडवोकेट अवतार सांगवान ,प्रदीप गोयल ,अमित नंबरदार, संजय कारखल ,राजेश ग्रेवाल ,अलका आर्य व राजेश आर्य सहितअनेकों पदाधिकारी रहे।

