जेसीआई भिवानी स्टार ने हुडा पार्क में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,
 

नियमित योग करने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने की ली शपथ 
 
 
जेसीआई भिवानी टीम

भिवानी, 21 जून : स्वास्थ्य और मानसिक शांति के संदेश के साथ रविवार को जेसीआई भिवानी स्टार द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक योग शिविर का आयोजन किया गया। स्थानीय हुडा पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 60 बजे से ही सैकड़ों शहरवासी योग की विभिन्न मुद्राओं और प्राणायाम का अभ्यास करने के लिए एकत्रित हुए। यह जानकारी देते हुए जेसीआई भिवानी स्टार के मीडिया प्रभारी जेसी कपिल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य ध्येय वाक्य स्वस्थ शरीर और शांत मन, योग से पाएं जीवन का धन, था। शिविर में मुख्य योग प्रशिक्षक सोनिया अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को योग और प्राणायाम की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने दैनिक जीवन में तनाव से मुक्ति और शारीरिक स्फूर्ति बनाए रखने के लिए सरल आसन और ध्यान की तकनीकें सिखाईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में छ्वष्टढ्ढ भिवानी स्टार की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। संस्था के संरक्षक जेसी गोपाल अग्रवाल और अध्यक्ष जेएफएम संदीप अग्रवाल के मार्गदर्शन में इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई थी। मंच पर मुख्य रूप से महासचिव जेसी श्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जेसी मनोज सैनी, जेसीआरटी चेयरपर्सन जेसी कल्पना गोयल, जेजे प्रेसीडेंट जेजे पारुल गोयल मौजूद रहे। इस आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने की कमान प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स की टीम के हाथों में थी, जिसमें जेसी परवीन कुमार, जेसी राजू सोनी, जेसी पंकज गोयल, जेसीआरटी संध्या अग्रवाल, जेसीआरटी मनीषा अग्रवाल, जेसीआरटी बबिता गुप्ता, जेजे उमंग शर्मा और जेजे पिंकी सोनी शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष जेएफएम संदीप अग्रवाल ने सभी शहरवासियों का आभार व्यक्त किया और समाज को स्वस्थ व जागरूक बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे लोक-कल्याणकारी आयोजन करने का संकल्प दोहराया। सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने की शपथ ली।