Jhajjar Retired Army Officer Suicide: सेना व पुलिस में दे चुके थे सेवाएं, रिटायर्ड सैनिक ब्रह्मप्रकाश ने सर्विस रिवॉल्वर से ली अपनी जान
झज्जर के चमनपुरा गांव में पूर्व सैनिक ब्रह्मप्रकाश ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस जांच में जुटी।
Aug 12, 2026, 16:11 IST
झज्जर : हरियााणा के झज्जर के चमनपुरा गांव से दिल को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड सैनिक ने खुद को गोली मारकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। वहीं इस घटना से हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ब्रह्मप्रकाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ब्रह्मप्रकाश ने अपने घर में ही अपनी सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर खुद को गोली मार दी। वहीं मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ब्रह्मप्रकाश पहले सेना मे थे, उसके बाद उन्होंने पुलिस विभाग में भी अपनी सेवाएं दी थी। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस घटना की बारीकी से छानबीन कर रही है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके मे सनसनी फैला दी है।

