भिवानी में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का जोरदार स्वागत

 
भिवानी में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का जोरदार स्वागत

भिवानी।

स्थानीय रोहतक गेट स्थित चौ. देवीलाल सदन में शनिवार को जननायक जनता पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस सम्मेलन में जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने शिरकत की। इस दौरान उनके साथ जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी भी मौजूद रहे।

जिला स्तरीय सम्मेलन के दौरान जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने देश और प्रदेश में बड़े बदलाव की जरूरत पर जोर दिया और इसके लिए उन्होंने सभी से एकजुट होने का आह्वान किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों से भाजपा सरकार देश पर एक छत्र राज कर रही है, लेकिन असल में सरकार अंबानी व अडानी की है। उन्होंने कहा कि सरकार देश की सारी संपत्ति इन दो परिवारों को दे रही है। अजय चौटाला ने आगे यह कहा कि चुनाव के समय भाजपा जाति और धर्म के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकती हैं और झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करती है।
जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है और कानून व्यवस्था का दिवालिया निकला हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि किसी राजनेता को धमकी मिलने पर उसे सुरक्षा दे दी जाती है, लेकिन जनता की सुरक्षा कौन करेगा? उन्होंने कहा कि व्यापारियों और उद्योगपतियों से रोज फिरौती मांगी जा रही है, जबकि सीएम उड़न खटोले में मौज ले रहे हैं।
वहीं डॉ चौटाला ने कांग्रेस के संगठन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस जिन लोगों को आज़मा रही है, वे चले हुए कारतूस हैं और खुद कांग्रेसी भी इस बात को मानते है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नई नियुक्तियों के बाद कांग्रेस में बगावती सुर तेज हो गए है। अजय चौटाला ने यह भी कहा कि रोहतक के लोग भी मानते हैं कि हुड्डा ने ही उन्हें सत्ता से दूर किया।

उन्होंने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि अब हरियाणा में 24 तो दूर एक फसल भी एमएसपी पर बिकती नहीं है। उन्होंने कहा कि बाजरा, कपास व धान को खरीदने वाला कोई नहीं है और आने-पौने दामों में खरीद कर किसानों को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से दुखी है और अब बदलाव की जरूरत है।

इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लिताणी, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा, संगठन सचिव राजेश भारद्वाज, जगदीश धनाना, राजबीर तालु, शकुंतला परमार, अजमेर मुंढ़ाल, प्रदीप गोयल, ऋषिपाल फौगाट, देवेंद्र नकीपुर, राजकुमार ओबरा, राजेश ग्रेवाल, अवतार सांगवान, राजू मेहरा, शंकर आहुजा, सेठी धनाना, अल्का आर्य, कृष्ण वर्मा, सिलोचना पोटलिया, लक्ष्मी बलौदा, अमित ओला, निर्मला परमार, भानी देवी, सुनहरी देवी, वेद सहरावत, मदन यादव, प्रो. कर्ण सिंह, सुमित श्योराण, रविंद्र पटौदी, सोमबीर ढ़ाणीमाहु, नितिन सैन, अपूर्व यादव, संजय कारखल, पंकज महता, प्रेम चांग, सुखबीर संडवा, लीलू धायल, आशु वाल्मीकि, उमेद भेरा, दीपक सिवाड़ा, मनदीप तालु, सुरेंद्र किल्का, राजेश आर्य, फोर्ड धनाना, सतपाल तलवानी, दिनेश सुरपुरा, फतेह सिंह, ऋषिपाल उमरवास, बलवंत औरंगनगर, सतबीर छपौला, ओमप्रकाश एडवोकेट, जयदीप ग्रेवाल, अनमोल कुंडू सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रह