राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ेगी JJP
May 26, 2023, 18:01 IST
चंडीगढ़। राजस्थान में काफी समय से सक्रियता के साथ काम कर रही जननायक जनता पार्टी (JJP) ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राजस्थान में कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए चुनावी शंखनाद किया। जयपुर में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पार्टी पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। जेजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रधान महासचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्तियों की सूची जारी की। राजस्थान में चुनाव लड़ने के सवाल के संदर्भ में डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि राजस्थान उनकी और उनके दादा एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ देवीलाल की कर्मभूमि है और प्रदेश के लोगों का सदैव स्नेह, प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी पुरानी सहयोगी पार्टी है और राजस्थान में दोनों पार्टियां आपसी तालमेल के साथ चुनाव लड़ेंगी। अभी चुनाव में समय है और बीजेपी-जेजेपी बातचीत करके इस विषय पर निर्णय लेगी अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal