रोजगार मेले का आयोजन 27 को
भिवानी।
रोजगार विभाग द्वारा 27 सितंबर जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में श्री श्याम बायो फर्टिलाइजर्स और सीस सिक्युरिटी कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के आधार पर रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।
जिला सहायक रोजगार अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि हरियाणा में रोजग़ार सहायता शिविर के तहत हरियाणा के सभी जिलों में सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक मनाया जा रहा है।
सेवा पखवाड़ा के तहत यह रोजगार मेला 27 सितम्बर 2025 को आयोजित होगा। इस दौरान प्रार्थियो को रोजग़ार मेला, रोजग़ार जानकारी, कौशल विकास व व्यावसायिक मार्गदर्शन इत्यादि के बारे में गाइड किया जायेगा।
इच्छुक प्रार्थी मेले में और सेवा पखवाड़ा में भाग लेकर रोजगार के अवसरों का फायदा उठा सकते है और अपनी बेहतर करियर चुन सकते है। प्रार्थी को अपने रोजगार विभाग का पंजीकरण कार्ड, मूल प्रमाण पत्र आधार कार्ड, योग्यता प्रमाण पत्र सहित 10.00 बजे जिला रोजगार कार्यालय भिवानी में उपस्थित होकर रोजगार मेले में भाग ले सकते है। इस साक्षात्कार हेतु कोई यात्रा भता देय नहीं होगा।

