लोहारू में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने सुनी ‘मन की बात’

बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत का जताया विश्वास, क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में हुए शामिल
 
 
नहरों में पानी की सप्लाई हरियाणा

लोहारू/बहल/सिवानी।


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 133वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लोहारू के सतनाली रोड स्थित अपने कार्यालय में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने समर्थकों व साथियों के साथ सुना।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर हर महीने लोगों में विशेष उत्साह रहता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को नई-नई जानकारियां मिलती हैं, जो देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेपी दलाल ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि इस बार निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पहले डर और दबाव के माहौल में चुनाव होते थे, लेकिन इस बार निष्पक्ष चुनाव हुए हैं।


एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए तालाबों और नहरों में पानी छोड़ा गया है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल लोहारू विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित शादी समारोहों एवं अन्य सुख-दुख के कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने सोहासड़ा, ओबरा, बहल, पातवान, ढाणी भाकरा, गुरेरा और बड़वा सहित कई गांवों का दौरा किया।