जूडो में स्वर्ण पदक विजेता अन्नू का जोरदार स्वागत
धनाना की अन्नू घणघस ने आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो और सीनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भिवानी का नाम रोशन किया। भीम स्टेडियम में हुआ अभिनंदन।
Apr 17, 2026, 13:21 IST
भिवानी। मोहाली में आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो चैंपियनशिप व कुराश सीनियर नेशनल इंदौर में आयोजित चैंपियनशिप में गांव धनाना की जूडो खिलाड़ी अन्नू घणघस के स्वर्ण पदक जीतने पर यहां भीम स्टेडियम स्थित जूडो हाल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जूडो एसोसिएशन हरियाणा के उपाध्यक्ष अजीत बामला, जूडो कोच मुकेश, कुसुम, जूडो कोच मीना, जूडो कोच नवीन सोलंकी समेत अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे। खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए जूडो एसोसिएशन हरियाणा के उपाध्यक्ष अजीत बामला ने कहा कि अन्नू जूडो की एक होनहार खिलाड़ी है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आकर सुविधाओं के अभाव में जूडो खेल के दौरान अन्नू का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में अन्नू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य से लेकर स्वर्ण पदक तक जीते हैं। 2025 व 2026 में आयोजित सीनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप में स्वर्ण, खेल महाकुंभ 2025 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्हें पूरी उम्मीद है कि भविष्य में आयोजित होने वाली जूडो चैंपियनशिप में खिलाड़ी अन्नू का सराहनीय प्रदर्शन जारी रहेगा। जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव, जयभगवान पहलवान, जयकिशन शर्मा, हरिसिंह मोडा एम.सी., सूर्य तंवर एम.सी., कांग्रेस नेता देवराज महता, कपिल सरपंच धनाना, अमित घणघस धनाना, मा.मोहन नागर, बैंक मैनेजर बिशंबर कायत, नीलम सोलंकी, अंकित, सुंदर सोलंकी समेत मौजूद थे।

