Bhivani Health Camp: स्वर्गीय अनिल संगई की जयंती पर कदम अस्पताल में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

भिवानी के कदम मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में स्वर्गीय श्री अनिल संगई की जयंती पर रक्तदान और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

 
free health checkup camp Bhivani

स्वर्गीय श्री अनिल संगई की जयंती पर कदम अस्पताल में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

100 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान, 500 से अधिक मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ

भिवानी, 13 अक्टूबर। स्वर्गीय श्री अनिल संगई, सह-संस्थापक, कदम मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल, भिवानी की जयंती के उपलक्ष्य में उनके सुपुत्र श्री मिकी संगई की प्रेरणा से मंगलवार को कदम अस्पताल द्वारा फ्रीडम ब्लड बैंक एवं संगई हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया, वहीं 500 से अधिक मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय चेयरमैन प्रतिनिधि श्री भवानी प्रताप उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्री अमन सराफ, श्री राहुल राणा, श्री रितेश मित्तल एवं श्री सत्यनारायण सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। शिविर में शतकवीर रक्तदाता श्री राजेश जुड़िया ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान के माध्यम से मानवता एवं समाजसेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी.के. आनंद, डॉ. एस.एस. धनखड़, डॉ. साधना सहित अन्य चिकित्सक तथा चीफ एडमिनिस्ट्रेटर श्री अनिल चंद्र सिंह रावत एवं अस्पताल के कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जो जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने में सहायक बन सकता है। वहीं, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा विभिन्न बीमारियों की समय रहते पहचान के प्रति जागरूक करना रहा।

स्वर्गीय श्री अनिल संगई जी की जयंती पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस आयोजन ने समाजसेवा, मानवता एवं जनकल्याण के प्रति कदम मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों, सहयोगी संस्थाओं एवं रक्तदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।