खाटू श्याम मंदिर दर्शन समय में बदलाव: 18 और 19 फरवरी को बंद रहेंगे बाबा श्याम के द्वार, जानें नई टाइमिंग

खाटू श्याम जाने वाले भक्तों के लिए अहम सूचना! विशेष पूजा और तिलक श्रृंगार के कारण 18 फरवरी की रात से 19 फरवरी की शाम तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। यात्रा प्लान करने से पहले जानें सही समय।

 
खाटू श्याम लेटेस्ट न्यूज़
हरियाणा : खाटू धाम जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। राजस्थान के आस्था केंद्र खाटू श्याम मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में जो भी भक्त इस महीने दर्शन करने के लिए जा रहे हैं तो उन्हें पहले नई समय-सारणी की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। मंदिर समिति ने विशेष पूजा और तिलक श्रृंगार कार्यक्रम के चलते दर्शन व्यवस्था में बदलाव की घोषणा की है।

बताया जा रहा है कि 18 फरवरी 2026 की रात 10 बजे से 19 फरवरी 2026 की शाम 5 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार बंद रहेंगे। इस दौरान बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक श्रृंगार का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें नियमित दर्शन की अनुमति नहीं होगी। मंदिर प्रबंधन ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित अवधि के बाद ही दर्शन के लिए पहुंचें और व्यवस्थाओं में सहयोग करें, ताकि आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।