3000 बच्चों और 1500टीचर्स के साथ खेल महाकुम्भ की रंगारंग शुरुआत

 
3000 बच्चों और 1500टीचर्स के साथ खेल महाकुम्भ की रंगारंग शुरुआत

भिवानी

प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा का पाँचवाँ खेल महाकुम्भ आज विद्यांतरिक्ष सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी में शुरू हुआ.

दी दिवसीय आयोजन में तीन हज़ार बच्चे और 1500टीचर्स भाग ले रहे हैं. आयोजन में उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह तथा पूर्व मंत्री और भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ थे. अतिथियों का स्वागत परंपरागत हरियाणवी तरीके से किया गया.

सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर समारोह की शुरुआत की. इसके बाद टॉर्च मैराथन का आयोजन किया गया. भिवानी जिले के प्राइवेट स्कूलों से आए बच्चों में से नेशनल लेवल के खिलाड़ियों ने टॉर्च मैराथन को पूरा किया. इसके बड़ा मुख्य अतिथि ने मैच पास्ट की सलामी ली. विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. जिसमें भिवानी पब्लिक स्कूल द्वारा वेलकम डांस, हरियाणवी डांस, ब्लूमिंग बस कान्वेंट स्कूल द्वारा आर्केस्ट्रा प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक स्मारिका भी रिलीज की गई.

इस अवसर पर बोलते हुए एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने एसोसिएशन की विभिन्न गतिविधियों के बारे में सभी अतिथियों को अवगत करवाया. उन्होंने कहा कि हरियाणा में 60% बच्चे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते हैं. प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि न सिर्फ स्कूल के हितों का ध्यान रखा जाए बल्कि प्राइवेट स्कूलों में काम करने वाले टीचर्स और वहां पढ़ने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास का भी पूरा ध्यान रखा जाए इसी कड़ी में एसोसिएशन यह वार्षिक खेल महाकुम्भ का आयोजन करता है. यह खेल महाकुम्भ का पांचवां संस्करण का आयोजन किया जा रहा है.

हर बार बच्चों और टीचर्स की सहभागिता बढ़ जाती है. उन्होंने सभी अतिथियों का आभार जताया. रामअवतार शर्मा ने अतिथियों को बताया कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सिर्फ खेल महाकुंभ का आयोजन नहीं करता बल्कि आने वाले सभी बच्चों और स्टाफ के लिए निशुल्क भोजन की भी व्यवस्था करता है. और इस वर्ष से एसोसिएशन ओलंपियाड भी शुरू करने जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक स्कूल सिर्फ स्पोर्ट्स या कल्चरल एक्टिविटीज के कंपीटीशन का आयोजन करता था. लेकिन पेरेंट्स और स्कूल संचालकों के अनुरोध पर इस वर्ष से एकेडमिक प्रतियोगिताएं भी शुरू की जा रही है और आने वाले दिसंबर में दूसरी से 12वीं तक की कक्षाओं के बच्चों के लिए चार विषयों में ओलंपियाड का आयोजन करवाया जाएगा जिसमें दो लाख से अधिक का कैश प्राइज दिया जाएगा.
इस अवसर पर बोलते हुए चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि बच्चों के जीवन में खेलों का विशेष महत्व हैऔर हर बच्चे को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए. जब भी किसी तरह का स्पोर्ट्स कंपटीशन होता है तो यह न सिर्फ बच्चों की शारीरिक सेहत ठीक रखते हैं बल्कि बच्चों को मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात जो खेल सिखाते हैं वह है अनुशासन.

यदि बच्चा अनुशासन सीख लेता है तो वह जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकता है. उन्होंने एसोसिएशन और रामावतार शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि इतने बड़े लेवल पर खेल महाकुंभ का आयोजन करना अपने आप में एक उपलब्धि है.
इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मंत्री एवं भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि उन्होंने इतने सारे बच्चों और स्टाफ की सहभागिता देखकर उन्हें बहुत ख़ुशी हुई. उन्होंने एसोसिएशन को बधाई दी. दो दिवसीय खेल महाकुंभ के पहले दिन खो खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स के साथ-साथ क्रिकेट प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. ये प्रतियोगिताएं अंडर 11, अंडर 14 और अंडर 19 केटेगरी में लड़के और लड़कियों के लिए आयोजित की गयी. क्रिकेट के मैच जिल्ट्रा वाली स्कूल में आयोजित किए गए.
इंदीवर शर्मा डीएसपी, हरियाणा पुलिस, संदीप शर्मा डीएसपी, विजिलेंस, हरियाणा पुलिस और अनूप कुमार डीएसपी सेकंड भिवानी ने भी बच्चों को आर्शीवाद दिया.
इस अवसर पर उपस्थित होने वाले स्कूल संचालकों में अमित डागर, डॉ आरती, सुरेख सिवाच, बदन सिंह, नरेश ठुकराल, संजीव श्योराण, सुमन श्योराण, करण मिरग, श्रद्धानंद शर्मा, रामकुमार बंगालिया, प्रवीण सोनी, अजय गुप्ता, सुमेर लमोरिया, जोगिंदर सांगवान, मीना नरवाल, राजबाला कौशिक, आस्था स्कूल की प्रिंसिपल सुमन शर्मा, संस्थापक विजय शर्मा, अशोक शर्मा, देवेंद्र दहिया, एमएल अग्रवाल, शमशेर सिंह, यतिंदर नाथ, अमित धूपड़, दीपक शर्मा आदि सहित अन्य स्कूलों के प्रिंसिपल व डायरेक्टर शामिल थे.
इस अवसर पर विद्यांतरिक्ष सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा निर्मित शॉर्ट फिल्म 'चैंपियन ज़िंदगी के' का पोस्टर भी रिलीज़ किया गया. इस शॉर्ट फिल्म में लीड रोल निभाने वाले लड़के संजू को भी सम्मानित किया गया. सभी अतिथियों का स्वागत एक पौधा व मोमेंटो देकर तथा सम्मान पगड़ी बांधकर किया गया.