Devsar Maiya Bhakt Parivar: शिवम बैंक्वेट हॉल में सजेगा माता रानी का दरबार, दीपक सहल और अंकित जालान देंगे प्रस्तुति

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित बांगुर एवेन्यू के शिवम बैंक्वेट हॉल में 31 अक्टूबर को देवसर मैया का भव्य मासिक कीर्तन आयोजित किया जाएगा।

 
Devsar Maiya Bhakt Parivar Kolkata

कोलकाता में 31 अक्टूबर को होगा देवसर मैया का मासिक कीर्तन

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में देवसर मैया भक्त परिवार की ओर से 31 अक्टूबर, शनिवार को माता रानी देवसर वाली के भव्य मासिक कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

यह धार्मिक कार्यक्रम बांगुर एवेन्यू स्थित शिवम बैंक्वेट हॉल में शाम 5 बजे से शुरू होगा। भजन प्रवाहक दीपक सहल और अंकित जालान अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से माता रानी का गुणगान करेंगे।

कार्यक्रम का समापन रात 8 बजे आरती के साथ होगा। देवसर मैया भक्त परिवार ने सभी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी परिवारों को इस पावन आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

आइए, भजन-कीर्तन के माध्यम से माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

जय देवसर मैया! जय माता दी!