कोसली बस हादसा: पेड़ से टकराई सवारियों से भरी बस, एक यात्री की मौत
रेवाड़ी से कोसली आ रही निजी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। हादसे में एक यात्री की मौत, करीब आठ लोग घायल। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी।
कोसली : रेवाड़ी से कोसली की ओर आ रही सवारियों से भरी एक निजी बस कोसली-टूमना रोड पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आठ अन्य यात्री घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल, कोसली पहुंचाया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

