Gandhi Jayanti Bhiwani News: केपीएम चैरिटेबल अस्पताल के 26वें स्थापना दिवस पर KPM चौक का शिलान्यास

गांधी जयंती और KPM चैरिटेबल अस्पताल के 26वें स्थापना दिवस पर भिवानी में KPM चौक की आधारशिला रखी गई। इस दौरान मरीजों की मुफ्त जांच भी हुई।

 
Bhiwani health camp news

गांधी जयंती व KPM चैरिटेबल अस्पताल के 26वें स्थापना दिवस पर KPM चौक की आधारशिला रखी गई

Bhiwani halchal :02 October 2026: भिवानी में गांधी जयंती के अवसर पर प्रमुख समाजसेवी संस्था के.पी.एम. चैरिटेबल अस्पताल का 26वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर आज के.पी.एम. प्रधान बृजेश महलानी, महामंत्री तरसेम चौधरी, सीनियर वाइस चेयरमैन नरेश चन्दना , दीपक गेरा की उपस्थिति में विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने के.पी.एम. चौक बनाए जाने की आधारशिला रखी गई।संस्था के प्रधान हर्षदीप डूंडेजा ने बताया कि के.पी.एम. चैरिटेबल अस्पताल पिछले 26 वर्षों से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को नाममात्र शुल्क पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

गांधी जयंती

समय-समय पर विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त जांच और इलाज भी किया जाता है।कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच भी की गई।

गांधी जयंती