सिंघानिया सेवा सदन में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन

 
सिंघानिया सेवा सदन में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन संस्थापकाचार्य कृष्णकृपा मूर्ति श्रीमद् ए  सी भक्ति वेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद की कृपा एवं इस्कॉन मंदिर बहादुरगढ़ अध्यक्ष  नित्यानंद आश्चर्य  प्रभु एवं मंदिर प्रबंधकचंद्र चारु प्रभु  के तत्वावधान में सिंघानिया सेवा सदन शिवनगर भिवानी में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तों द्वारा संकीर्तन व संध्या आरती से किया गया।

भक्तों द्वारा देश-विदेश से मंगाए गए फूलों से भगवान का झूला व दरबार सजाया गया। इस अवसर पर गोपाल गार्डन स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।भगवान का बड़ा ही सुंदर अभिषेक  7 ब्राह्मणों व शहर के गणमान्य लोगों द्वारा 108 प्रकार के पदार्थों द्वारा  किया गया तत्पश्चात चरणामृत श्रद्धालुओं में  वितरित किया गया।

इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई व फलप्रसादम की व्यवस्था की गई थी । महामहोत्सव के दौरान सांय 6:00 बजे से प्रातः 1:00 बजे तक अखंड संकीर्तन चलता रहा व हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे राम हरे राम की धुन गूंजती रही। भगवान को भक्तों द्वारा तैयार 251 प्रकार के भोग लगाए गए।

अंत में श्री मान चंद्र चारु प्रभु  जी द्वारा भगवान के सुंदर लीलाओं पर आधारित कृष्ण कथा का वाचन किया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी के व्रत का पालन करने के पश्चात भक्तों द्वारा तैयार विशेष एकादशी प्रसादम की व्यवस्था की गई कार्यक्रम में श्रीमान मधुशखा दास प्रभु जी के नेतृत्व में इस्कॉन केंद्र भिवानी  के भक्तों राकेश प्रभु जी, अभिषेक प्रभु जी, सावरमल प्रभु जी, पंकज प्रभु जी, हरीश प्रभु जी, मयूर प्रभु जी व अरुण प्रभुजी ने अपनी सेवाओं से महामहोत्सव को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया ।