आर्गेनिक खेती करने वाले किसानों से उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर जोड़ेगी केवाईसी ऐप : राकेश बेनिवाल 

 
आर्गेनिक खेती करने वाले किसानों से उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर जोड़ेगी केवाईसी ऐप : राकेश बेनिवाल 

भिवानी:

पहले के समय में जब लोग जैविक खेती करते थे तो लोगों का स्वास्थ्य आज के मुकाबले बेहतर था, लेकिन जब से फसलों में रासायन के जहर की मात्रा बढऩे लगी है, तभी अनेक बीमारियां घर करने लगी है तथा आज हालात इस कदर खराब हो चुके है कि छोटे-छोटे बच्चों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। जिसके लिए जरूरी है कि रायासन के जहर को ना कहते हुए आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाए।

ऐसे में अब लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ आर्गेनिक खेती को बढ़ाने व किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उद्देश्य के किसान युवा क्लब (केवाईसी) ने बड़ा कदम उठाया है। इस कड़ी में भिवानी में किसान युवा क्लब द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर केवाईसी ऐप को लांच किया गया, जिसके माध्यम से आर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को बढ़ावा मिलेगा।
        किसान युवा क्लब द्वारा स्थानीय भगत सिंह चौक के नजदीक स्थित मेला ग्राऊंड में राष्ट्रीय स्तरीय किसान वसंत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि श्रीश्री 1008 जगदगुरू रामानंदाचार्य स्वामी विकास दास महाराज ने शिरकत की तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में ना केवल हरियाणा, बल्कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से आर्गेनिक खेती करने वाले हजारों किसान एकत्रित हुए तथा आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने बारे लोगों से आह्वान किया। वही कार्यक्रम में आधुनिक कृषि यंत्रों की भी प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अलावा कार्यक्रम में गायक अमित सैनी रोहतकिया, अजय हुड्डा, हरियाणवी कलाकार सोनिका सिंह, हरियाणवी गायिका राकेश श्योराण भी पहुंचे तथा हरियाणवी संस्कृति एवं देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
       इस मौके पर किसान युवा क्लब के संस्थापक राकेश बेनिवाल, सुधीर तंवर व विनीत पिलानिया ने कहा कि किसान वसंत महोत्सव का उद्देश्य आर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को एकजुट कर अन्य किसानों को भी इस दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना रहा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में किसान युवा क्लब द्वारा एक ऐप का लांच किया गया है, जो कि जल्द ही एंड्रायड व आईओएस पर उपलब्ध होगी।

उन्होंने ऐप का मुख्य उद्देश्य आर्गेनिक खेती करने वाले किसान के उत्पाद की जानकारी पूरी दुनिया तक पहुंचाना है। बेनिवाल ने कहा कि सरकार भी आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गंभीर तथा उसके लिए हरियाणा बजट में भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी काफी सराहनीय प्रावधान किए है।
     राकेश बेनिवाल ने कहा कि यह ऐप आर्गेनिक खेती करने वाले किसान व उपभोक्ताओं को आपस में जोडऩे का कार्य करेंगी। जिससे एक तरफ जहां आर्गेनिक खेती करने वाले किसान को अपनी फसल का उचित भाव मिल पाएगा तो वही दूसरी तरफ उपभोक्ताओं को भी रासायन युक्त खाद्य पदार्थ से मुक्ति मिलेगी तथा किसानों के साथ-साथ देश की आर्थिक स्थिति सुधरेगी तथा नागरिकों का स्वास्थ्य भी बेहतर बनेगा। उन्होंने कहा कि छोटे शब्दों में कहा जाए तो आर्गेनिक खेती करने वाले किसान की माकेटिंग केवाईसी का ऐप नि:शुल्क तौर पर करेगा।
     बेनिवाल ने बताया कि पहले चरण के तहत 1700 किसान उनसे जुड़ चुके है तथा केवाईसी की प्रेरणा से उन्होंने आर्गेनिक खेती के माध्यम से गेहूं की फसल उगाई है तथा उन किसानों को दोगुना से भी अधिक भाव फसल निकलने से पहले ही मिल चुके है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि जैविक खेती ना केवल स्वास्थ्य, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुधारने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि अगले चरण में ज्वार व बाजरे की बुवाई के दौरान भी वे किसानों को जैविक खेती के माध्यम से बुवाई करने के लिए प्रेरित करेंगे।
     उन्होंने कहा कि रासायन के जहर युक्त खाद्य पदार्थ खाने से आज निरंतर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। आंकड़ों की बात की जाए तो आज रोजाना कैंसर के लगभग तीन मरीज सामने आ रहे तथा कैंसर ट्रेन के नाम से ट्रेन भी चल रही है। ऐसे में जैविक खेती आज समय की मांग है। उन्होंने कहा कि जब अधिक से अधिक लोग जैविक खेती की तरफ बढ़ेंगे तो बीमारियां कम होगी तथा लोगों को अपने स्वास्थ्य पर कम खर्च करना पड़ेगा तथा उस बचत को वे बच्चों की बेहतरीन शिक्षा पर खर्च कर पाएंगे।
     केवाईसी संस्थापक सुधीर तंवर ने काह कि जब उनकी बेटी एक साल थी तो उसे वह कैंसर की बीमारी से ग्रस्त हो गई थी तथा वे 15 वर्षो से उसका ईलाज करवा रहे है। ऐसे में अन्य लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए तथा आर्गेनिक खेती के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए वे केवाईसी से जुड़े है। उन्होंने कहा कि आर्गेनिक खेती को लेकर केवाईसी ने एक नए कार्य की शुरूआत की है, जिसके परिणाम भविष्य में काफी सुखद रहेंगे।
    कार्यक्रम में पहुंचे कलाकारों ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कृषि आधारित राज्य है।

ऐसे में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के कदम भविष्य में काफी लाभकारी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में विभिन्न बीमारियों के 70 प्रतिशत मरीज सिर्फ भारत में है, क्योंकि यहां पर फसलों में रायासन का इस्तेमाल बहुत अधिक होता है।  लेकिन अब केवाईसी ने आर्गेनिक खेती व लोगों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया है, जो कि देश के प्रत्येक नागरिक के लिए काफी लाभकारी साबित होगा।
      इस अवसर पर केवाईसी संस्थापक सदस्य सुधीर तंवर, संस्थापक सदस्य बबीता यादव, संस्थापक सदस्य विनीत पिलानिया, संस्थापक सदस्य राकेश सांगवान, संस्थापक सदस्य विक्रम सांगवान (बुलबुल), संस्थापक सदस्य सोमदत्त शास्त्री, संस्थापक सदस्य सुरेंद्र वर्मा, संस्थापक सदस्य विनय सांगवान, संस्थापक सदस्य विक्की हुड्डा, संस्थापक सदस्य प्रद्युमन, संस्थापक सदस्य अमित, संस्थापक सदस्य विपिन, संस्थापक सदस्य विवेक कातयाल, संस्थापक सदस्य विक्रम शर्मा भी मौजूद रहे।