भिवानी: चांग में करंट लगने से मजदूर की मौत

 
भिवानी: चांग में करंट लगने से मजदूर की मौत
भिवानी।

भिवानी के गांव चांग में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। अनाज मंडी के गेहूं की उठान के बाद वह पेड़ के नीचे आराम करने के लिए गया था। उसी दौरान वह चपेट में आ गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान बिहार के अररिया निवासी हकीम (32) के रूप में हुई है। वह अनाज मंडी के फसल उठान के काम के लिए आया था।

पेड़ से सटी बिजली की लाइन जा रही थी। जैसे ही वह लेटने लगा तो पेड़ से उसे करंट लग गया और वह बेसुध होकर गिर पड़ा। आसपास के लोग उसके डॉक्टरों के पास भी लेकर गए लेकिन उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। हकीम के दो बच्चे हैं। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग उठाई है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal