हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का जल्द मिलेगा LIVE लिंक
हरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर जल्द ही लाइव लिंक जारी किया जाएगा। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया X पर शेयर की है।
उन्होंने लिखा है कि 11 जनवरी 2026 से हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के लिए 5500 पदों पर आवेदन शुरू होने जा रहा है।
जल्द ही लाइव के माध्यम से जुड़कर आप सभी के क्वायरीज का निस्तारण एवं कुछ आवश्यक जानकारियां साझा की जाएंगी। नीचे दिए गए फॉर्म के माध्यम से अपने सुझाव आयोग को भेज सकते। लिंक- forms.gle/GwjVbZ4rAnNLNc…
हरियाणा सरकार ने दो दिन पहले पुलिस सिपाही भर्ती निकाली है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने 5500 पदों पर पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले 5061 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती हुई थी। नायब सरकार ने नए साल पर युवाओं को तोहफा दिया है।
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा जारी विज्ञापन में 5500 पदों में 4500 मेल कॉन्स्टेबल और 600 महिला कॉन्स्टेबल भर्ती किए जाएंगे।वहीं इनके साथ जीआरपी के लिए 400 मेल कॉन्स्टेबल के पद रिजर्व रखे गए हैं। इस बार सरकार ने आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं रखी है।

