लोहारू: पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने किया पौधारोपण, 60 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर लोहारू में पौधारोपण अभियान। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शुरू किया मिशन, क्षेत्र में लगेंगे 60 हजार से अधिक पौधे।

 
वन विभाग लोहारू

केंद्र सरकार के गौरवशाली एवं जन कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किया पौधारोपण, एसडीएम मनोज दलाल व वनराजिक अधिकारी ओम प्रकाश पिलानिया,प्रधान एडवोकेट राजेश भारद्वाज, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष संजय नेहरा रहे उपस्थित 

पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधारोपण अभियान का शुभारंभ, लोहारू क्षेत्र को हरा भरा करने के लिए चालू सीजन में लगेंगे 60 हजार से अधिक पौधे

लोहारू, 13 जून।
 केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शनिवार को लघु सचिवालय परिसर में पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एसडीएम मनोज दलाल, बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट राजेश भारद्वाज, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट संजय नेहरा, नगर पालिका के अध्यक्ष प्रदीप तायल, मंडल प्रधान रोहतास चौहान, मंडल प्रधान मुरारी लाल तथा अनेक अधिवक्ताओं ने पौधारोपण किया।
इस मौके पर अपनी संदेश में पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के बीच पौधारोपण ही प्रकृति को संतुलित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनसेवा और विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के रूप में भी याद किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए।
पूर्व कृषि मंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इन 12 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दें। पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। यदि हर नागरिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प ले, तो हम एक स्वच्छ, हरित और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं।”

इस अवसर पर एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि लोहारू को हार-भरा करने के लिए चालू सीजन में 60 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग द्वारा 47 हजार पौधे विभिन्न गांव में निशुल्क वितरित किए जाएंगे। तीन हजार बड़े पौधे पंचायत, सड़क के दोनों किनारे, नहर तथा सार्वजनिक जगह पर लगाए जाएंगे। करीब ढाई हजार पौधे छोटे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बरसाती मौसम शुरू होते ही पौधारोपण कार्य की गति को और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर ओमप्रकाश पिलानिया, एडवोकेट मनोज ठोलिया, कुलदीप मान तथा वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।