बढ़ती महंगाई के बीच घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ाना गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर सरकारी डकैती : धीरज सिंह
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस नेता धीरज सिंह ने सरकार को घेरा। महंगाई को रसोई पर 'सरकारी डकैती' करार दिया, उग्र आंदोलन की चेतावनी।
Jun 8, 2026, 14:58 IST
भिवानी, 08 जून : देश में लगातार बढ़ती महंगाई और हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर चौतरफा आक्रोश फूट पड़ा है। आम जनता की कमर तोड़ती इस मूल्यवृद्धि के खिलाफ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरज सिंह ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए इसे गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर सरकारी डकैती करार दिया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज सिंह नेे रोष प्रकट करते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार का बहाना बनाकर हर दूसरे महीने घरेलू गैस के दाम बढ़ा दिए जाते हैं, लेकिन जब वैश्विक स्तर पर कीमतें गिरती हैं, तो उसका फायदा जनता को क्यों नहीं मिलता। आज देश में अंधेर नगरी, चौपट राजा की स्थिति है। एक तरफ बेरोजगारी चरम पर है, लोगों की आमदनी घट रही है, और दूसरी तरफ सुबह उठते ही जनता को महंगाई का करंट दे दिया जाता है। सिलेंडर के बढ़े दामों ने देश की गृहणियों का बजट पूरी तरह तहस-नहस कर दिया है।
धीरज सिंह ने सरकार की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना को एक बड़ा छलावा बताते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में आज फिर से धुआं और बीमारियां लौट आई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विज्ञापनों में मुफ्त कनेक्शन की वाहवाही लूटती है, लेकिन 900 पार कर चुके सिलेंडर को दोबारा रिफिल कराने की हैसियत आज एक गरीब परिवार की नहीं रह गई है। करोड़ों परिवार आज दोबारा लकड़ी और उपले के पारंपरिक चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हो चुके हैं। क्या यही इस सरकार के अच्छे दिन हैं।
कांग्रेस नेता ने केवल गैस सिलेंडर ही नहीं, बल्कि दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों पर भी गहरी चिंता जताई। खाद्य सामग्रीस्थिति और प्रभावखाद्य तेल और दालेंमध्यम वर्ग की थाली से गायब होने की कगार पर। हरी सब्जियां आम आदमी की पहुंच से बाहर, लगातार बढ़ रहे हैं दाम। ईंधन (पेट्रोल-डीजल)लगातार उच्च स्तर पर, जिससे माल ढुलाई महंगी हो रही है। धीरज सिंह ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने बढ़े हुए दाम तुरंत वापस नहीं लिए और महंगाई पर लगाम नहीं लगाई, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। हम सडक़ों से लेकर संसद तक इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे। जनता के हक की लड़ाई के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सडक़ पर उतरकर इस सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेगा।