LPG Price : आज से इतना सस्ता मिलेगा LPG गैस सिलेंडर, देखें नए रेट

 
आज से इतना सस्ता मिलेगा LPG गैस सिलेंडर, देखें नए रेट

LPG Price: आज से अगस्त का महीना शुरु हो गया है। आज महीने के पहले दिन ही गैस सिलेंडर की कीमतें जारी हो गई है। आम ग्राहकों के लिए LPG सिलेंडर से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है।

 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपए की कटौती की गई है। अब दिल्ली में यह सिलेंडर 1,665 रुपए से घटकर 1,631.50 रुपए का हो गया है। यह लगातार पांचवां महीना है जब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए हैं। 

 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की है। यह सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा जैसी जगहों पर बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है।

OMCs का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दाम और टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव पर आधारित होते हैं। कीमतों की समीक्षा हर महीने की शुरुआत में की जाती है।