महाराजा अरूट की जयंती 30 मई को
भिवानी के आर्य सदन में 30 मई को मनाई जाएगी महाराजा अरूट जयंती। रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेधावी छात्र सम्मान समारोह का होगा आयोजन। जानें पूरा शेड्यूल।
May 29, 2026, 17:25 IST
भिवानी, 29 मई। अरोड़ वंश के संस्थापक महाराज अरूट की जयंती 30 मई को भिवानी के आर्य सदन में बड़ी धूम धूम के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व वीसी मार्कण्डेय आहुजा व वीसी प्रोफ़ेसर सुरेन्द्र गख्खड़ शिरकत करेंगे । कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि हंसराज रल्हन होंगे।
कार्यक्रम को लेकर खत्री समाज की एक अहम बैठक स्थानीय कृष्णा कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व खेल अधिकारी दर्शन मिढ़ा ने की। बैठक की जानकारी देते हुए पूर्व खेल अधिकारी दर्शन मीढ़ा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के भाईचारे को एकत्रित करके मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया की इस दिन ना केवल रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे बल्कि महाराजा अरूट जी के दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए शपथ ग्रहण समारोह भी होगा। इसी दिन सुबह स्थानीय सामान्य हॉस्पिटल में एक रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। महाराजा अरूट के बारे में जानकारी देते हुए दर्शन मीढ़ा ने बताया कि महाराजा अरूट भगवान राम की आठवीं पीढ़ी में जन्मे थे। इनका राज्य कश्मीर से मकरान और कंधार से सूरत तक फैला हुआ था। सिकंदर के समय में महान लेखक प्लिनी ने अपने लेखो से अरोड़ जाति को अरोटरी क्षत्रिय लिखा।
मीढ़ा ने बताया की इस कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 में बोर्ड की कक्षाओं में मेरिट में आने वाले समाज के बच्चों को सम्मानित किए जाएगा। वही सामाजिक कार्यो व सरकारी सेवाओं में अपनी दक्षता दिखाने वाले युवा भी इसी कार्यक्रम में सम्मानित किए जाएंगे।
इस बैठक में पूर्व बैंक मैनेजर नरेश चांदना, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी विनोद गाबा, हांसी गेट मार्केट एसोसिएशन के प्रधान प्रेम धमीजा, समाज सेवी बिशंबर अरोड़ा, डॉ विवेक मुंझाल, जगन गंभीर, समाजसेवी संजय कामरा, ओम प्रकाश दुरेजा, संजय गिरधर, संजय दुआ, राजेश तलवार, अंचल अरोड़ा, गणपत जसूजा, विकास मेहता व दीपक मुटरेजा सहित अनेक गणमान्य समाज के लोग उपस्थित थे।